लखनऊ में सपा नेता पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का... ... Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम एशिया के हालात पर भारत-सऊदी के बीच चर्चा, एस जयशंकर ने की सऊदी विदेश मंत्री से बातचीत- पढ़ें 15 मार्च की बड़ी खबरें
लखनऊ में सपा नेता पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप, रिसॉर्ट में छिपाकर रखे गए 88 सिलेंडर बरामद
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है. इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सोनू कन्नौजिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
आरोप है कि सोनू कन्नौजिया ने 88 गैस सिलेंडरों को अपने रिसॉर्ट में छिपाकर रखा था और उन्हें ब्लैक मार्केट में बेचने की तैयारी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि जिस गैस एजेंसी से ये सिलेंडर जुड़े हैं, वह सोनू कन्नौजिया की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ के काकोरी थाने में सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का नेटवर्क कितना बड़ा है.
Update: 2026-03-15 13:18 GMT