2027 में बीजेपी सरकार को हटाना होगा, अखिलेश यादव... ... Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम एशिया के हालात पर भारत-सऊदी के बीच चर्चा, एस जयशंकर ने की सऊदी विदेश मंत्री से बातचीत- पढ़ें 15 मार्च की बड़ी खबरें

2027 में बीजेपी सरकार को हटाना होगा, अखिलेश यादव को बनाना होगा मुख्यमंत्री: शिवपाल यादव

Shivpal Singh Yadav ने उत्तर प्रदेश के इटावा में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के शासन में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता था, लेकिन आज के दौर में भेदभाव बढ़ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में बहुजन समाज और PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ भी भेदभाव किया जा रहा है और जो लोग बहुजन समाज का अपमान कर रहे हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है. उन्होंने PDA के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर बहुजन समाज के लोगों तक पहुंचें और उन्हें इस भेदभाव के बारे में जागरूक करें.

शिवपाल यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार ने प्रदेश की हालत खराब कर दी है. इसलिए 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता को बीजेपी की “लूट करने वाली सरकार” को हटाना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाया जाए और Akhilesh Yadav को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए.

Update: 2026-03-15 12:14 GMT

Linked news