21 घंटे की बातचीत फेल, उप प्रधानमंत्री ने की यूएस... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

21 घंटे की बातचीत फेल, उप प्रधानमंत्री ने की यूएस ईरान से खास अपील

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री Ishaq Dar ने अमेरिका-ईरान वार्ता पर बयान देते हुए कहा कि दोनों पक्षों के लिए यह जरूरी है कि वे युद्धविराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि दोनों देश सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, ताकि पूरे क्षेत्र और उससे बाहर स्थायी शांति और समृद्धि हासिल की जा सके."

डार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और संपर्क को आसान बनाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा. उन्होंने दोनों पक्षों का आभार भी जताया कि उन्होंने युद्धविराम हासिल करने में पाकिस्तान की कोशिशों की सराहना की, और उम्मीद जताई कि दोनों देश सकारात्मक रुख बनाए रखेंगे ताकि स्थायी शांति का रास्ता निकल सके.

Update: 2026-04-12 04:24 GMT

Linked news