ईरान ने शांति वार्ता से किया मना अमेरिकी... ... Aaj ki Taaza Khabar: आवास पर मिले थे जले हुए नोट, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

ईरान ने शांति वार्ता से किया मना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8 अप्रैल को 2 हफ्तों के सीजफायर का एलान कर दिया था. हालांकि सीजफायर के बाद भी इजरायल ने लेबनान में हमले जारी रखे. जिसको लेकर अब ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता करने से मना कर दिया है. फ़ार्स न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने लेबनान में युद्धविराम होने तक अमेरिका के साथ शांति वार्ता को खारिज कर दिया है. इससे पहले, कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ युद्धविराम वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच गया है. हालांकि, ईरानी मीडिया ने इन रिपोर्टों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया.

Update: 2026-04-10 02:52 GMT

Linked news