पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार... ... Aaj ki Taaza Khabar: पप्पू यादव को रात में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस? सांसद बोले- रात में नहीं जाऊंगा, मेरी जान को खतरा है- 6 फरवरी की बड़ी खबरें
पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पूर्णिया सांसद का दावा
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पटना आवास पर शुक्रवार रात पुलिस पहुंच गई, जिसे कुर्की-जब्ती आदेश से जोड़ा जा रहा है. यह कार्रवाई 31 साल पुराने, 1995 के धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है, जिसमें मकान किराए पर लेने को लेकर आरोप हैं. पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट पहले ही पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती, गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार जारी कर चुकी है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें रात में गिरफ्तार करने आई और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. सांसद ने कहा कि वह सुबह कोर्ट में पेश होंगे और दावा किया कि बिहार में एक सांसद की जान खतरे में है.
Update: 2026-02-06 17:41 GMT