अभिनेत्री असॉल्ट केस: एर्नाकुलम कोर्ट ने सभी... ... Aaj Ki Taaza Khabar: जूबिन गर्ग मौत मामले में असम सरकार का दावा: 4 लोगों पर लगा हत्या का आरोप, चार्जशीट दाखिल- पढ़ें 12 दिसंबर की बड़ी खबरें
अभिनेत्री असॉल्ट केस: एर्नाकुलम कोर्ट ने सभी दोषियों को 20 साल की कठोर कैद सुनाई
केरल की मशहूर अभिनेत्री असॉल्ट केस में एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशंस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी दोषियों को 20 साल की कठोर कारावास की सज़ा दी है. यह फैसला जज हनी एम. वर्गीस ने सुनाया. कोर्ट ने आरोपियों को इन धाराओं में दोषी पाया- IPC 366 - अपहरण और दुष्कर्म की नीयत से, IPC 120B - आपराधिक साजिश, IPC 376D - गैंगरेप
प्रत्येक दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना न देने पर 1 साल अतिरिक्त सज़ा होगी. पहले आरोपी पल्सर सुनी को आईटी एक्ट के तहत अतिरिक्त 5 साल की सजा भी मिली, हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी सज़ाएँ एक साथ (concurrently) चलेंगी. कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि हमले के दौरान रिकॉर्ड किए गए विज़ुअल वाली पेन ड्राइव की कॉपी को जांच अधिकारी बाइजू पॉलोज़ की सुरक्षित कस्टडी में रखा जाए.
Update: 2025-12-12 11:36 GMT