भारत-इज़रायल संबंधों पर मोदी-नेतन्याहू की बातचीत,... ... Aaj Ki Taaza Khabar: PM नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी को फोन, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत- पढ़ें 10 दिसंबर की बड़ी खबरें
भारत-इज़रायल संबंधों पर मोदी-नेतन्याहू की बातचीत, जानें क्या हुई बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. दोनों नेताओं ने भारत-इज़रायल रणनीतिक साझेदारी में जारी सकारात्मक प्रगति पर संतोष जताया और आपसी हित के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और हर तरह के आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता के अपने रुख को दोहराया. बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में न्यायसंगत और स्थायी शांति के प्रयासों, विशेषकर गाज़ा शांति योजना के जल्द कार्यान्वयन के प्रति भारत के समर्थन को पुनः व्यक्त किया. दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.
Update: 2025-12-10 14:50 GMT