दिल्ली में इटली के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात,... ... Aaj Ki Taaza Khabar: PM नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी को फोन, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत- पढ़ें 10 दिसंबर की बड़ी खबरें
दिल्ली में इटली के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात, भारत-इटली रिश्तों को मिले नए आयाम: एस. जयशंकर
नई दिल्ली में इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो तायानी से मुलाकात के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "जैसा कि मैंने कहा, हमारी ये बैठकें बेहद उपयोगी होती हैं. हम लगातार बातचीत करते हैं और अपने एजेंडा को आगे बढ़ाते रहते हैं. आज मैं आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं. आपने अभी-अभी प्रधानमंत्री के साथ बहुत अच्छी बैठक की है. मुझे लगता है कि इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य के लिए बहुत स्पष्ट दिशा मिली है." जयशंकर और तायानी की यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, रक्षा, और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
Update: 2025-12-10 14:16 GMT