राहुल गांधी का अमित शाह पर हमला: 'उन्होंने हमारे... ... Aaj Ki Taaza Khabar: PM नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी को फोन, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत- पढ़ें 10 दिसंबर की बड़ी खबरें
राहुल गांधी का अमित शाह पर हमला: 'उन्होंने हमारे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया'
संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “उन्होंने हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं दिया. उनका पूरा जवाब रक्षात्मक था. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पारदर्शी वोटर लिस्ट की मांग उठाई, लेकिन गृह मंत्री ने इस पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने आगे कहा, “मैंने कहा था कि EVM की आर्किटेक्चर सभी को दी जाए, लेकिन उन्होंने इस पर भी कुछ नहीं कहा. मैंने कहा था कि हरियाणा और बिहार में बीजेपी नेता वोट डाल रहे हैं, लेकिन इस पर भी कोई जवाब नहीं दिया. CJI के मुद्दे पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा.” राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयुक्त को पूरी तरह से इम्युनिटी दी जा रही है, और अंत में कहा कि “हम डरते नहीं हैं…”
Update: 2025-12-10 13:11 GMT