गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र में नहाने गए 5 लोग लापता,... ... Aaj Ki Taaza Khabar: PM नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी को फोन, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत- पढ़ें 10 दिसंबर की बड़ी खबरें
गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र में नहाने गए 5 लोग लापता, SDRF ने शुरू की तलाश
गुवाहाटी के खारघुली इलाके में जयपुर के पास ब्रह्मपुत्र नदी में बड़ा हादसा हुआ. सुबह करीब 11:30 बजे नहाने गए कुल 9 लोगों में से 5 लापता हो गए हैं. बचाए गए 4 लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि 2 विदेशी पर्यटक-एक ऑस्ट्रेलिया और एक अमेरिका से सुरक्षित रहे.
लापता लोगों की जानकारी
अभी तक उपेश कुमार, सागर गौतम, प्रताप, रौनक सादक और अभिजीत का कोई पता नहीं चल पाया है. सभी लोग भक्ति कुटीर घूमने आए थे और दो दिनों से वहीं ठहरे हुए थे. SDRF की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और नदी में नहाने के दौरान हुई सुरक्षा चूक के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Update: 2025-12-10 12:53 GMT